
स्पोर्ट्स
टी-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी को हनुमान मंदिर ले जाने पर पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने नाराजगी जाहिर की
कोलकाता-10 मार्च। वर्ष 1983 में कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे पूर्व क्रिकेटर सह सांसद कीर्ति आजाद ने टी-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी को हनुमान मंदिर ले जाने पर नाराजगी जाहिर की है।
उन्होने कहा, कि “मोहम्मद सिराज कभी ट्रॉफी को मस्जिद में नहीं ले गए और संजू सैमसन भी इसे चर्च में नहीं ले गए। संजू ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई थी और वह टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। टी-20 ट्रॉफी हर धर्म के 140 करोड़ भारतीयों की है, किसी एक धर्म की जीत का जश्न मनाने की जगह नहीं!



