
बिहार
MADHUBANI: होली पर बच्चें की पिचकारी कर रहे रंगों की बौछार, युवाओं में उत्साह
मधुबनी- 04 मार्च। रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के बीच मनाई जा रही है। होली का खासकर बच्चों व युवाओं पर गजब का उत्साह देखा जा रहा है। जगह-जगह बच्चों की टोली पिचकारी के साथ आगे-जाने वाले अपने दोस्तों मित्रों रंगों की बौछार कर रहे हैं। जगह होली का सुरूर चहुंओर देखा जा रहा है। वहीं घरों में तरह-तरह के पकवानों का खुशबू फैल गई है।

लोग घर आने वाले अतिथियों का रंग गुलाल लगाकर स्वागत करते हुए तरह-तरह के व्यंजन पर पड़ोस रहे हैं। कोतवाली चौक स्थित रामनारायण यादव, ऋषि कुमार, आशीष कुमार, प्रिंस बारी, राहुल बारी, संजीत बारी, तरुण बारी, वशिष्ठ यादव, अमित कुमार सहित अन्य ने लोगों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।



