
MADHUBANI:- होली पर निगम के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों को नहीं मिला वेतन, निराशा
मधुबनी- 02 मार्च। होली को देखते हुए नगर निगम निगम के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों का फरवरी का वेतन का भुगतान नहीं होने से सफाई कर्मियों में निराशा देखी जा रही है।नगर निगम आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री बबलू राम ने कहा कि आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों का फरवरी का वेतन होली तक भुगतान नहीं किया गया। वेतन भुगतान के लिए नगर निगम प्रशासन से आग्रह किया गया था। इसके बाद भी वेतन का भुगतान नहीं हो सका।
उन्होंने बताया कि सफाई कर्मियों को होली जैसे त्योहार पर कपड़े और अन्य सामानों की खरीदारी करना होता है। होली में अधिक खर्च होने के चलते सफाई मजदूर को वेतन का भुगतान नहीं होने से त्योहार पर कर्ज का सहारा लेना पड़ रहा है।होली त्योहार को देखते हुए निगम प्रशासन को सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए वेतन भुगतान की पहल करना चाहिए। सफाई कर्मी दिन-रात मेहनत कर शहर की सफाई के लिए तत्पर रहते हैं। इसके बाद भी सफाई कर्मियों को होली पर वेतन का भुगतान नहीं होना चिंता का विषय है।



