
होलिका दहन से अहंकार पर भक्ति की विजयी की मिलती सीख : पूर्व मंत्री समीर महासेठ
मधुबनी- 01 मार्च। पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक समीर कुमार महासेठ ने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक होली पर लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खुशी मनाते है। होलिका दहन भक्त प्रह्लाद की रक्षा और होलिका का जलने की सच्चाई से अहंकार पर भक्ति की विजयी की सीख मिलती है। वे शहर के रांटी चौक स्थित वैश्य भारतीय सूडी समाज के बैनर के तले होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। होलिका दहन की पवित्र अग्नि नकारात्मकता, दुर्भाग्य, रोगों का नाश कर सकारात्मक ऊर्जा, नई शुरुआत और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश देती है। भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद की तरह, ईश्वर पर अटूट आस्था रखने वालों का हमेशा कल्याण होता है। होली त्योहार अहंकार और दुर्भावनाओं को त्यागकर समाज में एकता स्थापित करने का संदेश देता है। होली की शुभकामना देते हुए पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक ने कहा कि भाईचारे का प्रतीक होली भेदभाव, भुलाकर गले लगाने का अवसर प्रदान करता हैं। होली के बीच मुस्लिम भाइयों का रमजान का माह चलने से इस माह का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। होली और रमजान एक साथ-साथ दोनों समुदाय के लिए सामाजिक एकता और खुशियों का सौगात लेकर आया है। मौके पर गणेश महरान द्वारा भाजपा के दीप्ति राउत, विष्णु राउत, मनोज कुमार मुन्ना के अलावा राजद के हनुमान राउत, कांग्रेस के मनोज पूर्वे सहित अन्य अतिथियों को पाग दोपटा भैंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संतोष सम्राट ने की।



