मधुबनी- 09 जूलाई। पंचायत उप चुनाव 2025 के तहत 09 जुलाई 2025 को जिले के 10 प्रखंडों में 84 मतदान केंद्रों बनाने गए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से संध्या पांच बजे तक मतदान होगा। उक्त मतदान केन्द्रों पर निष्पक्ष,शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान सम्प्पन्न कराने को लेकर सभी तैयारियों मंगलवार को पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि मतदान के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर नियंत्रण कक्ष को सूचित करें।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में मोबाइल स्विच ऑफ नही रहना चाहिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि आज ही सभी अधिकारी अपने-अपने संबंधित मतदान केन्द्रों पर जाकर वहां उपलब्ध सभी सुविधाओं का जायजा ले लें और रास्तों को भी समझ लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में संबंधित प्रखंडों के बज्र गृह तक ईवीएम मशीनों को जमा करने के बाद ही अपनी ड्यूटी को पूर्ण समझें। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला मुख्यालय को प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। किसी भी सूरत में उपद्रवी तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
सरकारी आनाज बरामदगी मामले में एक गिरफ्तार
लदनियां/सं। लदनियां थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिधपकला गांव में छापेमारी कर संतोष साह पिता रामबहादुर साह के घर से सरकारी खाद्यान्न 71 बोरा चावल बरामद किया। इस संबंध में पुलिस संतोष साह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने आपूर्ति निरीक्षक लदनियां अमितेश कुमार के लिखित आवेदन के आलोक कांड संख्या-234/25 दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
