
सीएम के जनता दरबार में कोरोना से मौत होने पर मुआवजा नहीं मिलने के कई मामले आये
पटना-13 दिसंबर। पटना में हर सोमवार को लगने वाला मुख्यमंत्री का जनता दरबार जारी है। जनता दरबार में आने वाले लोगों की समस्याएं सुन रहे और ऑन द स्पॉट समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है ।
आज जनता दरबार में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, वित्त और श्रम संसाधन विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई हो रही है। ज्यादातर मामले स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग से जुड़े आ रहे हैं लेकिन इस सब के बीच कोरोना से हुई मौत का मुआवजा से संबंधित मामले में भी ज्यादा आये ।
पिछले साल कोरोना से मौत होने पर भी अभी तक अनुग्रह राशि नहीं मिलने पर एक मृतका के पति ने जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फरियाद की। मृतका आंगनबाड़ी सेविका थी। अक्टूबर 2020 में उसकी कोरोना से मौत हो गयी। लेकिन अभी तक उसके परिवार को सरकारी अनुदान नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसुनवाई के दौरान समाज कल्याण विभाग को फोन कर तुरंत इस पर कार्रवाई को निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि इसमें कैसे चूक हो जा रही है, इस पर ध्यान दिया जाये । बताया जा रहा है कि इस तरह के 12 मामले जनता दरबार में आज आये ।



