बिहार

Madhepura: मुखिया प्रत्याशियों में झड़प, वार्ड सदस्य उम्मीदवार समेत 2 की मौत,2 जख्मी

मधेपुरा- 12 दिसंबर। मधेपुरा में 11वें चरण के मतदान से पहले शनिवार देररात दो मुखिया उम्मीदवारों के बीच जमकर झड़प हुई। इसमें एक वार्ड सदस्य उम्मीदवार सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घटना आलमनगर थाना क्षेत्र के रतवारा ओपी अंतर्गत बड़गांव पंचायत के वार्ड संख्या-7 की है। घटना के बाद आज सुबह बड़गांव पंचायत के कई बूथों पर अब तक मतदान शुरू नहीं हो पाया है।

एसपी योगेंद्र कुमार ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवा रही है। हत्या के आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’ लोगों ने बताया, ‘वार्ड संख्या-7 निवासी मुखिया उम्मीदावर शांति देवी के पति रणविजय कुमार और उम्मीदवार ललिता देवी के पति वीरेंद्र सिंह चुनाव प्रचार के दौरान देर रात भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई।’

लोगों के अनुसार,वीरेंद्र सिंह की तरफ से चली गोली में वार्ड सदस्य उम्मीदवार बिरजू कुमार की घटनास्थल पर ही गोली लगने से मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया। इसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।घायल छोटू कुमार को मधेपुरा के जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से उसे पटना आज रेफर कर दिया गया है। छोटू के पैर में गोली लगी है। घायल छोटू ने बताया, ‘उस रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक पैर में गोली लगी।’ घटना के बाद सूचना पर पुलिस पहुंची। बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात की गई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button