बिहार

यूपी के पुजारी पर बेगूसराय से बच्चा गायब करने का आरोप

बेगूसराय-10 दिसंबर। बेगूसराय के एक मंदिर में पुजारी का काम करने वाले व्यक्ति द्वारा बच्चे को गायब कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक के समीप स्थित मंदिर की है। गायब बच्चा स्थानीय निवासी मोहम्मद नाथो का छह वर्षीय पुत्र एहसान उर्फ छोटू है। बच्चे को वापस दिलाने के लिए ग्रामीण के साथ परिजनों ने शुक्रवार को एसपी से गुहार लगाई है। एसपी कार्यालय पहुंचे परिजनों ने मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया को आवेदन देकर बच्चे को बरामद करने की गुहार लगाई है।

परिजनों ने बताया कि करीब एक साल पहले उसके घर के समीप स्थित रामउदय सिंह के मंदिर में उत्तर प्रदेश निवासी श्याम नामक पुजारी पूजा-पाठ करने के लिए रहा। पुजारी के रहने के समय से ही उसकी गतिविधि से आसपास के लोग आशंकित थे। पुजारी एहसान सहित आसपास के बच्चों को भी सुबह-शाम प्रसाद खिलाने के साथ-साथ अपने पास बिठाकर मोबाइल दिखाते रहता था। विरोध करने पर पुजारी और मंदिर वाले लड़ाई झगड़ा करने लगते थे। विगत पांच दिसंबर की शाम एहसान जब अचानक गायब हो गया तो लोगों ने पुजारी की खोजबीन शुरू की, लेकिन पुजारी भी अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर गायब पाया गया। थाना को आवेदन दिया तो थाना प्रभारी ने डांटकर भगा दिया। उसी दिन से लगातार खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस भी मदद नहीं कर रही है, थक-हारकर अब एसपी से गुहार लगा रहे हैं, न्याय नहीं मिला तो हम लोग सपरिवार जान दे देंगे।

गायब बच्चे के परिजन और ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय आए पूर्व पंंसस रिजवान अली ने बताया कि पुजारी की संदिग्ध गतिविधि को देखकर हम लोग लगातार आशंका जता रहे थे। इस बीच जब नाथो का एकलौता पुत्र और पुजारी गायब हो गया तो मंदिर के मालिक से पुजारी का नाम पता लेना चाहा, लेकिन उसने कोई मदद नहीं की। इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया ने बताया कि परिजनों द्वारा आज आवेदन दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है, बच्चे को खोजने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, पुजारी के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button