क्राइमबिहार

मधुबनीः भौआड़ा की 29 वर्षीय लड़की का शव बरामद,क्षेत्र में फैली सनसनी,हत्या की आशंका

मधुबनी-08 नवंबर। नगर थाना क्षेत्र के ऑफिसर कॉलोनी स्थित एक बंद व निर्माणधीन मकान के एक कमरे से सोमवार को संदिग्ध स्थिति में एक 29 वर्षीय लड़की का शव पुलिस ने बरामद किया। मृतक लड़की की पहचान भौआड़ा स्थिति मनीहार मोहल्ला वार्ड संख्या- 23 के निवासी गुलशन खातून के रूप में की गई है। मृतक लड़की का चेहरा जला दिया गया। घटना की जानकारी आस-पास के क्षेत्र में तेजी से फैल गयी।

मधुबनी सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम घर के पास उमड़ी लोगों की भीड़।

घटना की सूचना मिलते परिजन घटनास्थल पहुंचे। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने शव की पहचान किया। मृतक लड़की के परिजनों ने बताया कि लड़की चार दिनों से लापता थी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे भौआड़ मोहल्ले में मातमी सन्नता छा गया है। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने नगर थाना को दिया। जिसके बाद नगर थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। वहीं शव बरामदगी की खबर सुनते ही भौआड़ा के लोग सदर अस्पताल की ओर दौर पड़े। तथा अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम घर के पास लोगों की भीड़ लग गयी। हर कोई मौत का कारण पछ रहे थे। इधर सदर एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। तथा मामले का उदभेदन जल्द कर दिया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button