क्राइम

इकराम हत्याकांड खुलासा: एक ही महिला से मृतक और हत्यारोपित का था प्रेम प्रसंग, साथ देखा तो मार दी थी गोली

सुलतानपुर- 08 जनवरी। इकराम हत्यकांड से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपित शादाब जिस महिला को पसंद करता था, उसी को मृतक इकराम भी पसंद करता था। चौदह दिन पूर्व जब शादाब ने इकराम को उसी महिला के साथ देख लिया तो आवेश में आकर उसने गोली मार दी। और दूसरे दिन उसकी मौत हो गई थी।

बल्दीराय थानाक्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी मोहम्मद इकराम पुत्र मोहम्मद असलम (26) 24 दिसम्बर की देर शाम खेत से सिंचाई कर घर लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली उसके सिर में फंस गयी, जिससे 36 घण्टे बाद उसकी मौत हो गयी। 14 दिन बाद पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी बबलू उर्फ शादाब पुत्र परवेज आलम को थाना क्षेत्र के नटौली मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बबलू एक शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध जिले भर में कई आपराधिक मामले दर्ज है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद और कारतूस बरामद किया गया है। पकड़े गए हत्यारोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button