भारत

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को फिर मिली जान से मारने की धमकी

रांची- 15 दिसम्बर। राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार रांची स्थित आवास पर गुरुवार को स्पीड पोस्ट के जरिए जान से मारने की धमकी भरा पत्र भेजा गया है। इससे पहले भी बुधवार को जगरनाथ महतो को धमकी भरा पत्र उनके बोकारो स्थित आवास पर भेजा गया था।

मंत्री के रांची स्थित आवास पर पत्र भेजने वाले व्यक्ति ने जगरनाथ महतो को इंटर और डिग्री कॉलेजों के फारवर्ड शिक्षकों के मानदेय बढ़ाने को कहा गया है। साथ ही इंटर और डिग्री कॉलेजों का अनुदान बढ़ाने एवं 1932 के खतियान संबंधी बात नहीं करने की धमकी दी है। पत्र में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश के लोग कॉलेजों में काम करते हैं। हम सभी शिक्षक हैं, जो फारवर्ड जाति से आते हैं।

पत्र में 1932 खतियान संबंधी फैसले रोकने के साथ ही फारवर्ड शिक्षकों का कल्याण करने को कहा गया है। पत्र में राज्य के विभिन्न कॉलेजों के नाम दिये गये हैं, जिनमें इस ग्रुप के शिक्षक पदस्थापित हैं। इनमें सीएनए कॉलेज रामगढ़, आरवीएस कॉलेज चास,जेएम कॉलेज,बोकारो महिला कॉलेज,बाघमारा कॉलेज सहित अन्य नाम शामिल हैं। पत्र में लिखा है कि राजपूत,ब्राह्मण,भूमिहार और कायस्थ जाति को बढ़ावा दो। जगरनाथ महतो को जान से मारो। जगरनाथ महतो मुर्दाबाद।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button