ताज़ा ख़बरें

 इटली के बार में अंधाधुंध फायरिंग, PM की सहेली सहित 3 की मौत

रोम- 12 दिसंबर। इटली की राजधानी रोम के एक बार में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में इटली की प्रधानमंत्री की सहेली सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। चार लोग घायल हो गए। हमलावर बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रोम के एक बार में एक अपार्टमेंट के निवासियों की बैठक चल रही थी। इसी दौरान एक बंदूकधारी बार में घुसा और बार का दरवाजा बंद कर दिया। वह चिल्लाकर बोला, ‘मैं तुम्हें मार दूंगा’ और फिर गोली चलाना शुरू कर दिया। गोली लगने से तीन महिलाओं की मौत हो गयी और चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उसे बार में ही मौजूद अन्य लोगों ने दबोच लिया था। बाद में पुलिस ने 57 वर्षीय हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। उक्त हमलावर का उस अपार्टमेंट के रेजीडेंट्स एसोसिएशन के साथ कई बार विवाद हुआ था, जिसके निवासियों की बैठक में उसने गोलियां चलाईं। मरने वाली तीन महिलाओं में निकोलेटा गोलिसानो इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की सहेली बताई गयी हैं।

मेलोनी ने गोलिसानो की मौत के बाद इंस्टाग्राम पर उनके साथ अपनी तस्वीर साझा कर लिखा, “मेरे लिए वह हमेशा इसी तरह खूबसूरत और खुश रहेंगी। उनका इस तरह मरना ठीक नहीं है।” मेलोनी ने कहा कि हमलावर ने जिस शूटिंग रेंज से हमले में इस्तेमाल की गई बंदूक ली थी, उसे बंद कर दिया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button