बिहार

लालू राज में अपराधी बंदूक से लुटा करते थे, नीतीश राज में अधिकारी कलम से लूट रहे: प्रशांत किशोर

मोतिहारी- 10 दिसबंर। जन सुराज पदयात्रा के 70वें दिन घोड़ासहन से ढाका पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता को नेताओं की मीठी-मीठी बातें सुनकर डायबिटीज हो गई है,मैं करेले का जूस पिलाने आया हूं। कदमवा गांव से पदयात्रा की शुरूआत कर पुरनहिया, समनपुर,लौखान शेख टोली, खरूआ चैनपुर, गावंद्री होते हुए ढाका प्रखंड के जटवलिया पंचायत के गोरगाॅवां पहुंचे प्रशांत किशोर ने जगह जगह जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि पहले बाबूजी ने ठगा और अब आपको बेटा भी ठग रहा है। यह ठगने का सिलसिला एक बार नहीं बल्कि 4 से 5 बार हुआ है। आप लोगों की आंखें भी इन सब को देखकर खुल नहीं रही है। अगर वक़्त के साथ आप नहीं जगे तो जिस गरीबी में जिंदगी जीते आए हैं, वही जिंदगी आने वाले 20 सालों में जीना पड़ेगा, लिख कर रख लीजिए। उन्होंने कहा,अगर डायबिटीज (चीनी रोग) हुआ है और नेता आकर आपको और चीनी पिला रहे हैं। आप भी खुशी से पी रहे हैं और मर रहे हैं। मैं आपको करेला का रस पिलाने आया हूं समझ में आपको आया तो ठीक वरना जिस पार्टी का झंडा लेकर आप घूम रहे हैं, उससे कुछ मिलने वाला नहीं है।

नीतीश कुमार और लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू और नीतीश के सरकार में फर्क़ बस इतना है कि लालू के राज में हजामत अपराधी बनाता था, नीतीश कुमार के राज में हजामत अधिकारी बना रहे हैं।उन्होंने कहा कि लालू जी के राज में अपराधी रात में गन लगा कर लुटा करते थे, नीतीश कुमार के राज में अधिकारी कलम लगा कर दिन में ही लूट रहे हैं। आप समझिए यह सुशासन की सरकार आपको बर्बाद कर रही है। आप जात-धर्म से ऊपर उठकर उनको वोट कीजिए जो आपके सुनहरे भविष्य के बारे में सोचे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button