
भारत
जेल में बंद नवजोत सिद्धू को प्रियंका गांधी ने लिखा पत्र
चंडीगढ़- 27 नवंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू को पत्र लिखकर सांत्वना दी है। नवजोत सिद्धू करीब 34 साल पुराने रोडरेज मामले में सजा काट रहे हैं।
सिद्धू मई-2022 में जेल गए थे और उनकी 6 महीने की सजा पूरी हो चुकी है। मई-2023 में उनकी एक साल की सजा पूरी हो जाएगी। सिद्धू 6 महीने बाद जेल से बाहर आ जाएंगे।
इसी साल फरवरी में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव के समय सिद्धू की पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। प्रियंका गांधी की ओर से उन्हें चिट्ठी भेजे जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद भी सिद्धू गांधी परिवार की गुड बुक में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि एक साल की सजा पूरी होने के बाद सिद्धू को कांग्रेस हाईकमान कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है।



