
MADHUBANI:- पैक्स अध्यक्ष धान अधिप्राप्ति का करेंगे बहिष्कार
मधुबनी- 27 नवंबर। लदनियां प्रखंड स्तरीय पैक्स अध्यक्षों की बैठक तेनुआही स्थित कुमरखत पश्चिमी पंचायत पैक्स गोदाम परिसर में सिधपकला पंचायत के पैक्स अध्यक्ष देवकुमार यादव के अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 10 दिसंबर तक विभाग द्वारा हमारी 7 सूत्री मांगें पूरी नहीं करने पर धान अधिप्राप्ति बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित पैक्स आध्यक्षों ने सर्वसम्मति से 7 सूत्री प्रस्ताव पारित किया गया कि सरकार 12 वर्ष पूर्व लिए गए निर्णय के अनुसार किसानों से धान अधिप्राप्ति,चाबल कुटाई एवं परिवहन खर्च सहित अन्य खर्चा देती है। जबकि मंहगाई एवं मिलरों के मनमानी से कई गुणा अधिक खर्चा पड़ जाती है। तथा पैक्स आध्यक्षों को आर्थिक बोझ उठाने पड़ते हैं। साथ ही बीएसफसी द्वारा सीएचआर मूल्य बिलम्ब से भुगतान होने से को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा सीसी लोन का सूद वसूली करने जैसी मांग है। अगर विभाग अपनी 12 वर्ष पूर्व लिए गए निर्णय में 10 दिसम्बर तक सुधार नहीं करता है। तथा हमारी 7 सूत्री मांगों पर विचार नहीं करती है, तो हमलोग अपनी मांगों के समर्थन में धान अधिप्राप्ति का बहिष्कार करेंगे। बैठक में देवकुमार यादव,रामदेव यादव,सुरतिया कामत, गणेश कुमार यादव,शम्भूनाथ यादव,चन्द्रवीर साह,श्याम कुमल यादव,मिथिलेश कुमार,भागवत यादव,प्रमोद प्रभाकर,विंदेश्वर सिंह,राम परीक्षण कामत,दिलीप कुमार,बालेश्वर यादव एवं ब्रह्मदेव यादव सहित सभी पैक्स अध्यक्ष उपस्थित थे।



