
MADHUBANI:- दोस्त का बर्थडे मना कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, मृतक दरभंगा जिला का निवासी
मधुबनी- 27 नवंबर। शनिवार की रात्रि सकरी थाना क्षेत्र के पंचवटी चोक नरपतिनगर के पास बाइक सवार दो युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। सुचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों जख्मी युवक को उपचार के लिए सकरी स्थित हॉस्पिटल में भेजा। जहां एक युवक की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के चाचा दरभंगा जिला के मझियामा निवासी प्रभु साहनी ने बताया कि 22 वर्षीय मनीष कुमार सहनी अपने एक ग्रामीण अनरजीत सहनी के साथ संध्या में किसी दोस्त के बर्थडे में गया था। इस दौरान बाइक से लौटने के क्रम में दोनों बाइक सवार युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। दुर्घटना में जख्मी युवक को पुलिस की गश्ती गाड़ी ने तुरंत उपचार के लिए सकरी स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भेजा। परंतू मनीष कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बुरी तरह जख्मी 30 वर्षीय अनरजीत कुमार सहनी की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों युवक कबाड़ी की दुकान में काम करते थे। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन को खोजने के लिए आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गयी है। पुलिस मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया।



