बिहार

MADHUBANI:- बंगाल से गिरफ्तार सामुहिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी नवीन झा को भेजा गया जेल

मधुबनी- 26 नवंबर। जिला का चर्चित महमदपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी नवीन झा को बेनीपट्टी पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नवीन झा की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के हावड़ा के जगछा थाना के खजुरतल्ला के कोना एक्सप्रेस-वे के समीप से बिहार एसटीएफ ने 24 नवंबर को किया था। जिसके बाद विधिवत रिमांड की कार्रवाई के लिए एसपी के आदेश पर बेनीपट्टी पुलिस इंस्पेक्टर सीताराम प्रसाद पुलिस बल के साथ गए थे। बेनीपट्टी पुलिस कोर्ट की प्रक्रिया कर नवीन झा को बेनीपट्टी ले आयी थी। बेनीपट्टी थाना पर प्रेस वार्त्ता करते हुए एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि महमदपुर कांड का मुख्य कुख्यात अपराधी नवीन झा के गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। क्योंकि, उसकी गिरफ्तारी नहीं होने से सूचक पक्ष में दहशत का माहौल था। एसडीपीओ ने बताया कि नवीन झा पर बेनीपट्टी थाना में कुल चार केस दर्ज है। सभी कांड में नवीन वांछित था। महमदपुर हत्याकांड के बाद गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। बावजूद,गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी के अनुशंसा पर पुलिस मुख्यालय से 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

एसडीपीओ ने बताया कि नवीन झा के कोलकाता में छुपे होने की सूचना तकनीकी स्त्रोत से मिल रही थी। जिसके बाद एसटीएफ की टीम को कोलकाता में कैम्प कराया गया था। जिसे गिरफ्तारी में सफलता मिली। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में 39 लोगों के खिलाफ चार्जशीट की गई है। कांड में अब जो भी फरार है, उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मौके पर बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक सीताराम प्रसाद,अरेर एसएचओ राजकिशोर कुमार,खिरहर एसएचओ अंजेश कुमार,अवर निरीक्षक रामचंद्र प्रसाद आदि थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button