
बिहार
BIHAR:- सृजन घोटाले मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, डीआरडीए क्लर्क अरुण कुमार गिरफ्तार
भागलपुर- 25 नवंबर। बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला में सीबीआई के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को तिलकामांझी के रहने वाले अरुण कुमार को गिरफ्तार किया है।
अरुण कुमार पहले डीआरडीए के साथ साथ रेवेन्यू विभाग का भी क्लर्क हुआ करते थे। सृजन घोटाले के बाद सीबीआई ने इन्हें भी आरोपी बनाया था और कोर्ट के द्वारा इनकी गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया था। जिसके बाद लगातार सीबीआई की टीम इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। आज इन्हें इनके आवास से सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया है।



