
MADHUBANI:- सीएम नीतीश आज लदनियां के मोतनाजे में, तैयारी पुरी
मधुबनी- 10 नवंबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 नवंबर को लदनियां प्रखंड के मोतनाजे गांव आगमन को लेकर कल बुधवार को ही देर शाम प्रशासनिक तैयारी पुरी कर ली गयीह। जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा एवं एसपी सुशील कुमार अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेने लदनियां प्रखंड के मोतनाजे गांव पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व मंत्री स्व: कपिलदेव कामत के प्रतिमा अनावरण से सम्बंधित तैयारी के विषय में विधायक मीना कुमारी के साथ विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम छोटा हो या बड़ा हो या छोटा सुरक्षा व्यवस्था में चूक कोई भी हालत में बर्दास्त नहीं किया जायेगा।

सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने पदाधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। डीएम वर्मा ने स्मारक मंच, हेलीपैड, समाधी स्थल,सेफ हाउस एवं सभा मंच तैयारी के सम्बंध में सम्बंधित पदाधिकारी से पूछताछ की। मौके पर एसपी सुशील कुमार, डीडीसी विशाल राज,एसडीओ जयनगर बेबी कुमारी,एसडीपीओ जयनगर विप्लव कुमार,एसडीओ बेनीपट्टी अशोक कुमार,एसडीपीओ बेनीपट्टी अरुण कुमार सिंह,कार्यपालक पदाधिकारी जयनगर एवं बेनीपट्टी डॉ. इंद्रकुमार मंडल के अलावा सीओ लदनियां निशिथ नन्दन,बीडीओ अखिलेश्वर कुमार एवं थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह मौजूद थे।



