
बिहार
MADHUBANI:- शराब के नशे में हंगामा करते 2 युवक गिरफ्तार
मधुबनी- 06 नवंबर। हरलाखी थाना की पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवक को गिरफ्तार किया है। वही गिरफ्तार युवक की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के दुहबी बाजार निवासी अभय कुमार चौधरी व गौतम चौधरी के रूप में किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात एएसआई ध्यानी पासवान सशस्त्र बल के साथ रात्रि गस्ती पर निकले हुए थे। इसी क्रम में रात्रि करीब दो बजे विशौल चौक पर हंगामा कर रहे दोनों युवक को पुलिस ने धर दबोचा। इस बबात थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि चिकित्सीय पुष्टि के बाद दोनों युवक को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



