बिहार

समाज को बांटने का प्रयास कर रही हैं भाजपा: JDU

पटना- 20 अक्टूबर। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधान पार्षद डाॅ रणवीर नंदन एवं डाॅ सुनील कुमार सिंह ने कश्मीर मुद्दे पर प्रश्न पत्र में हुई गलती पर अपनी प्रतिक्रिया दी। डाॅ रणवीर नंदन ने आज यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गलती अपराध तब बनती है जब उसे माना न आए। किशनगंज में जो गलती हुई है सरकार ने न सिर्फ माना बल्कि उसके खिलाफ जांच का आदेश दिया है। कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा इस भूल पर भाजपा जिस तरह बिलबिला रही है, उससे तो ऐसा लग रहा है कि देश की सुरक्षा की चिंता सिर्फ भाजपा को है। जबकि भाजपा तो वैसा दल है जिसके रहते इस देश को बाहरी दुश्मनों की जरूरत ही नहीं भारत और भारतीयता के दुश्मन है भाजपा के नेता और भाजपा की राजनीति पूरे समाज को बांट दिया है। 12 प्रदेशों में भाजपा के सीएम हैं और 4 में भाजपा सहयोगी दल है। तो क्या बाकि राज्यों में देश के दुश्मन हो गए हैं। भाजपा जैसे इसी एक मुद्दे को ऐसे पेश कर रही है जैसे हमलोग अलग देश बना रहे हैं। प्रश्न में गड़बड़ी हुई है और पकड़ में आते ही इसके खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है।

उन्होंने भाजपा को उनके कार्यकाल में ऐसी हुई गलती की याद दिलाते हुए कहा कि ऐसी गलती तो भाजपा के शासित प्रदेशों में भी हो चुकी है। बापू की मौत को आत्महत्या बताया गया था। गोडसे का महिमामंडन भी बापू की जन्मधरती गुजरात में ही किया गया है। मध्य प्रदेश की सरकार ने बापू की जगह गैम्बलिंग शब्द लिख दिया था। कश्मीर को पाकिस्तान को सौंप देने का सवाल भी भाजपा शासित मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पूछा जा चुका है।

डाॅ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में भाजपा कभी अपनी साम्प्रदायिकता को बढ़ावा दे ही नहीं पाई। जबकि उसका एकमात्र यही हथियार है। इसलिए कुलबुलाहट में उन मुद्दों को जबरन उठाने का प्रयास किया जा रहा है जो राज्य सरकार के स्तर पर हल कर दिए गए हैं या प्रक्रियाधीन। नीतीश कुमार की सरकार में मुद्दे उछाले नहीं हल होते हैं और जो किशनगंज में हुआ वो भी हल होने की प्रक्रिया में है। दोषी को सजा मिलेगी और अफवाह भाजपा नेताओं को एक बार फिर निराशा ही हाथ लगेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button