
नीतीश कुमार की ओर देश की निगाहेंः संजय झा
मधुबनी-19 अक्टुबर। आज देश के जो हालात हो गए हैं, उससे कही न कही हर कोई व्यक्ति प्रभावित है। तथा नीतीश कुमार की ओर देश की निगाहें है। देश एक उम्मीद भरी निगाहों से नीतीश कुमार को देखने लगा है। उक्त बातें जल संसाधन एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने कहा। वे बुधवार को पंडौल प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर गांव में आयोजित जदयू सदस्यता कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मंत्री श्री झा ने कहा कि नीतीश कुमार को 16-17 साल बिहार को चलाने का अनुभव है। यही कारण है कि नीतीश की तरह देश देख रहा है। श्री झा ने कहा कि जबतक नीतीश कुमार है, अतिपिछड़ा आरक्षण व्यवस्थित नही हो जाता है तबतक बिहार में कोई चुनाव नही होगा। उन्होने कहा कि वर्ष 2006 में अतिपिछड़ा आरक्षण पर लगे रोक को सुप्रीम कोर्ट से वापस करके मुख्यमंत्री नीतीश ने आरक्षण लागु कराने का काम किया था। तथा उसी आरक्षण पर बिहार में पांच बार पंचायत चुनाव भी हो चुके हैं।

इस लिए मैं फिर से कहना चाहता हुं कि अतिपिछड़ा आरक्षण के बिना बिहार में कोई चुनाव नही होगा। श्री झा ने कहा कि मेरा मकसद है कि मधुबनी जिला में सुचारू रूप से सिचाई की व्यवस्था हो। जिसको लेकर मधुबनी जिले में सात सौ करोड़ की लागत से नहरों का कार्य चल रहा है। जिसमें जयनगर में 4 सौ करोड़ में कमला बराज निर्माण कार्य, 7 सौ करोड़ पश्चिम कोसी नहर एवं 4 सौ करोड़ में कमला बांध कार्य के साथ पक्की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका निरीक्षण में गाड़ी से 26 एवं 27 को पिपराघाट से खगड़िया तक करेंगे। उन्होने कहा कि बिहार में महागठबंध की सरकार काफी बेहतर से चल रही है। तथा वर्ष 2025 तक राज्य की जनता की जो आकांक्षा है, उसे महागठबंध सरकार पुरा करेगी।

मौके पर पूर्व एमएलसी बिनोद कुमार सिंह,जिप सदस्य सह जदयू नेत्री सईदा बानो,जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अहमद हुसैन,जदयू प्रखंड अध्यक्ष महिन्द्र मंडल,शादाब आजम,बचनू मंडल,रूद्रकांत झा,विश्वजीत सिंह मुन्ना,राम कुमार सहित भारी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।



