
बिहार में बढ़ते अपराधिक घटनाओं के खिलाफ भाजपा का मौन धरना
मधुबनी-02 अक्टुबर। सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शंकर झा के अध्यक्षता और सांसद डॉ अशोक यादव के उपस्थिति में रविवार को प्रस्तावित कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर मधुबनी रेलबे स्टेशन के सामने स्थित महात्मा गांधी के आदमकद प्रतिमा की साफ सफाई माल्यार्पण कर दोनों महापुरुष के चित्र पर पुष्पांजलि कर जन्म दिवस मनाया। तथा बढ़ रहे अपराधिक घटनाएं के खिलाफ एक घंटे का मौन धरना दिया गया। कार्यक्रम में खजौली विधायक अरुणशंकर प्रसाद,जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव,संजय पांडे,प्रमोद सिंह,सुनील मिश्र,जिला मंत्री राधा देवी,जिला महामंत्री संजीव बादल,ज्योति मंडल,विष्णु राउत,नागेंद्र राउत,मनोज कुमार मुन्ना,सुबोध चोधरी,राजीव झा,अशोक राम,कन्हैया कुमार,शंकर झा,अरुणकांत झा,अविनाश झा,सरोज सिंह,आदित्य झा,योगेश चंद्र,विकाश कुमार के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजुद थे।



