बिहार

MADHUBANI:- नहर में डूबने से एक की मौत

मधुबनी-01 अक्टुबर। राजनगर थाना क्षेत्र के भट्टसिमर पश्चिमी गांव नहर में शनिवार की दोपहर डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बीती देर रात शुक्रवार को गांव के ही दुर्गा पूजा पंडाल में प्रोजेक्टर पर रामायण देखने के लिए गया था। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि जब राजेंद्र पासवान सुबह में घर नहीं लौटा तो हम लोग उसकी खोजबीन शुरू कर दी। उसी समय गांव के ही लोगों के द्वारा बताया गया कि नहर के पास राजेंद्र पासवान का कपड़ा मिला है। जिसके बाद मृतक के परिजन नहर की ओर दौड़े पड़े। जब नहर के पास पहुंचे, तो उन लोगों ने देखा कि नहर में पानी ज्यादा है। वहीं लोगों को आशंका हुई कि राजेंद्र पासवान का कपड़ा नहर के पास ही मिला है, तो कहीं पानी में डूब तो नहीं गया। जिसके बाद उन लोगों ने नहर के फाटक को बंद कराया। तथा नहर में पानी कम होने के बाद मृतक के शव को देखा गया। गांव वालों के द्वारा शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसकी सूचना राजनगर थाना को दी गई।

सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस दलबल के साथ मृतक के घर पर पहुंचे। तथा घटना के संबंध में जानकारी ली और कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। मृतक की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के भट्ट सिमर पश्चिमी वार्ड संख्या-02 गांव निवासी राजेंद्र पासवान उम्र 53 वर्ष के रूप में पहचान हुई है। मृतक पेशे से सब्जी का कारोबारी था। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं इस घटना के संबंध में राजनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी दे पाएंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button