बिहार

MADHUBANI:- 2 लाख रुपये की मांग पुरा नही करने पर पत्नी की हत्या

मधुबनी- 22 सितंबर। जिला के बाबूबरही थाना क्षेत्र में नव विवाहित महिला को बुधवार की देर रात पति ने दहेज को लेकर पत्नी की दुपट्टा से गला दबा कर हत्याकर दी। तथा हत्यारा पति घटनास्थल से रातों-रात फरार हो गया।

मृतक महिला—

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका के चाचा ने बताया कि संतोष राम बुधवार की शाम को ही शहर से अपने ससुराल औराहा गांव आया हुआ था। सभी लोग रात में खाना खाकर सोने के लिए गए। देर रात जब संतोष राम बाइक चालू कर बिना किसी को कोई जानकारी दिए हुए वहां से भाग रहा था। तभी उन्हें कुछ शक हुआ, तो वह लोग उसका पीछा किया। परंतु वह वहां से भागने में सफल रहा। जिसके बाद घर के अंदर प्रवेश किया, तो देखा कि महिला बिस्तर अचेत अवस्था में दिखी। जिसके बाद घर की अन्य महिला जोर जोर से चिल्लाने लगी। घर के सभी लोग उठ कर जब तक वहां आते तब तक महिला के पति घटनास्थल से फरार हो चुका था।

मामला दर्ज करती पुलिस—

बताते चलें कि मृतिका की शादी एक वर्ष पूर्व लदनिया थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में संतोष राम के साथ हुई थी। मृतिका के चाचा ने बताया कि संतोष राम पश्चिम बंगाल में हलवाई का काम करता था और अपनी पत्नी को बार-बार 2 लाख रुपए की मांग किया करता था। जब लड़की 2 लाख रुपए मांगने को लेकर अपने परिवार की स्थिति के बारे में अपने पति को बताया, तो भी वह मानने को तैयार नहीं हुआ। मौका पाते ही पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दिया।

सुबह घटना की जानकारी बाबूबरही थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना घटनास्थल पर पहुंचे। तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। इस घटना के बाद फरार पति के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button