
मेंटर्स एडुसर्व ने जे.ई.ई. एवं नीट की तैयारी के लिए सेमिनार का किया आयोजन
पटना- 12 जून। ईस्टर्न इंडिया के सर्वोत्तम कोचिंग संस्थान मेंटर्स एडुसर्व ने जे.ई.ई. (मेन और एडवांसड) एवं नीट की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं उनके मन में आने वाले सवालों के समाधान के लिए एक सेमीनार का आयोजन किया। सेमिनार में मेंटर्स एडुसर्व के निदेशक श्री आनंद कुमार जायसवाल ने इन परीक्षाओं की तैयारी करने के सही तरीके को सेमीनार में उपस्थित विद्यार्थियों एवं अभिभावको के बीच रखा।
सेमीनार में उपस्थित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की तैयारी से संबंधित मेंटर्स एडुसर्व के फाॅर्मूले के बारे में विस्तार से बताया गया। इंजीनियरिंग की तैयारी करने वालों विद्यार्थियों को जेईई (मेन और एडवांसड) पैटर्न एवं मेडिकल की तैयारी करने वालों विद्यार्थियों को नीट पैटर्न के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की तैयारी हेतु मेंटर्स एडुसर्व द्वारा दिए जा रहे सुविधाओं को विद्यार्थियों एवं अभिवावकों के सामने रखा।
उन्होने बताया कि बोर्ड परीक्षा के महत्त्व को ध्यान मे रखते हुए मेंटर्स एडुसर्व की शिक्षण प्रणाली को सबजेक्टिव रखा गया है ताकि विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन कर सके। इस प्रकार के अप्रोच के कारण ही विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाआंे जैसे की जे.ई.ई. (मेन और एडवांसड)/नीट, के.वी.पी.वाई. तथा ओलपियाड मे अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
उन्होने कहा कि संस्थान का मुख्य फोकस सूबे के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ रैंक दिलाना है। विद्यार्थियों को अपने ही राज्य में महत्वूपर्ण सुविधाएं प्रदान की जाएगी। मेंटर्स एडुसर्व के टीम में दिल्ली, हैदराबाद एवं कोटा शहरों के अनुभवी शिक्षक शामिल हैं, जो संस्थान के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। मेंटर्स एडुसर्व के पास विद्यार्थियों की संकाओ के निदान हेतु स्टूडेन्टस डाऊट क्लियरिंग सेल है जहाँ वरिष्ठ शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहती है।
मेंटर्स एडुसर्व में सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 6ठवीं से 12वीं एवं 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए डायरेक्ट एडमिशन प्रक्रिया जारी है, जिसमें विद्यार्थियों को 10वीं, 12वीं बोर्ड माक्र्स/टर्म-1 माक्र्स के आधार पर छात्रवृत्ति व लगभग निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। नये बैच 16 एवं 23 जून 2022 से प्रारंभ किया जायेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी 9569668800 पर सम्पर्क कर सकते हैं।



