बिहार

MADHUBANI:- फुलपरास और राजनगर थाना क्षेत्र में चली गोली, 1 की मौत, 2 गंभीर

मधुबनी-10 जून। फुलपरास थाना क्षेत्र के महथौर खुर्द गांव में शुक्रवार की सुबह में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में हुए मारपीट एवं गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक यूवक की पहचान थाना क्षेत्र हनुमानगर गांव निवासी 30 वर्षीय किसुन देव यादव के तौर पर हुई है। गोलीकांड में जख्मी महिन्द्र यादव की पुत्री 19 वर्षीय पुजा कुमारी को घायल अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही फुलपरास थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। तथा अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लेकर सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। जानकारी अनुसार महथौर गांव में योगेन्द्र यादव एवं सुधीर यादव के बीच वर्षो से जमीनी विवाद चल रहा था। जहां पर मृतक युवक योगेंद्र यादव के तरफ से आया था। जहां पर किसुन देव यादव और पूजा कुमारी को गोली लग गई।जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनफानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गया। जहां पर चिकित्सक किशुन देव यादव को मृतक घोषित कर दिया। गोली लगने से घायल पूजा कुमारी की हालत गंभीर रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि शुक्रवार को योगेंद्र यादव के द्वारा विवादित भूमि पर घर चढ़ाने का प्रयास किया जा रहा था,जिसपर गाली गलौज होते होते गोलीबारी होने लगा,जिसमे योगेंद्र यादव के पक्ष के आये हनुमाननगर निवासी किसुनदेव यादव की गोली लगने से मौत हो गई।थानाध्यक्ष ललन प्रसाद चैधरी ने कहा कि डीएमसीएच से फर्डब्यान आने के बाद प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा।

वहीं दुसरी ओर मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के परिवार गांव के पास दिनदहाड़े अपराधियों ने 40 वर्षीय मो. सौकत पर गोली से हमला कर गंभीर तौर पर जख्मी कर दिया। जिसे स्थानीय लोगों ने गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। इधर राजनगर थाना पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में छापेमारी कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button