
MADHUBNAI:- जदयू नेता पर जानलेवा हमला, बिस्फी पुलिस नही कर रही FIR
मधुबनी-11 मई। बिस्फी थाना क्षेत्र के बलहा गाव निवासी जदयू नेता आदम वारसी के साथ हुए मारपीट मामले में स्थानीय थाना पुलिस कार्रवाई की बात तो दुर एक अदद एफआईआर तक दर्ज नही कर रहा है। जिसको लेकर जदयू नेता सह बलहा गांव निवासी आदम वारसी ने न्याय के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मधुबनी,पुलिस उपाध्यक्ष बेनीपटटी के अलावा डीजेपी पटना के साथ-साथ सीएम बिहार को ई-मेल भेजकर घटना की लिखित जानकारी दी है।
जिसमें पीड़ित जदयू नेता सह बलहा गांव निवासी आदम वारसी ने कहा है कि 10 मई को सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्थानीय निवासी उमर वारसी,मो. अली,मो. जफीर,मो. शाहवाज,मो. मिस्टर व अन्य आज्ञात लोगों ने अचानक मेरे घर पर जान मारने की नियत से हथियार से लैस होकर धावा बोल दिया। उमर वारसी के हुकुम पर मो. अली अपने हाथ में पिस्टल लेकर दबाब बनाते हुए एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करने को कहा।
हंगामा करने पर ग्रामीण को जमा होते देख सभी आरोपी मेरे घर में ताला लगाकर भाग निकले। इस दौरान मेरे घर में रखे कुछ किमती सामान एवं तीन हजार रूपये भी ले गए। आगे पीड़ित आदम वारसी ने कहा है कि एक जमीनी विवाद पूर्व से चल रहा है। जिसको लेकर उमर वारसी मुझ पर दबाब बनाता रहता है। तथा कहा जाता है कि जमीन मुझ को लिख दो, नही तो जान से मार देंगे।
इधर बिस्फी प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि थानाध्यक्ष छुटटी में है। वे आएंगे उसके बाद ही कुछ बताएंगे।



