
IOQB में मेंटर्स एडुसर्व के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
पटना- 18 अप्रैल। इंडियन ओलंपियाड क्वालीफायर इन बायोलाॅजी (IOQB) 2021-22 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। घोषित परिणाम में आशा के अनुरूप मेंटर्स एडुसर्व के छात्रों का उत्कृष्ठ प्रर्दशन रहा। संस्थान के निदेशक श्री आनंद कुमार जायसवाल ने बताया कि पटना सेंटर के रेगूलर क्लासरूम प्रोग्राम से अवनिश कुमार एवं सृजन गुप्ता ने प्व्फठ द्वितीय चरण परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया है। मेंटर्स एडुसर्व द्वारा घोषित परिणामों में गुणवत्ता है और परिणामों की विश्वसनीयता मेंटर्स एडुसर्व की पहचान है। श्री जायसवाल ने कहा कि IOQB परीक्षा में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन संस्थान के लिए गौरवपूर्ण पल है। संस्थान द्वारा छात्रों को IOQB के लिए विशेष तैयारी कराई गई थी। श्री जायसवाल ने इस सफलता का श्रेय छात्रों के कठिन परिश्रम, उनकी टीम के अनुभवी अध्यापकों द्वारा की गई जी तोड़ परिश्रम, मेंटर्स की उच्च स्तरीय शिक्षण प्रणाली,ओलम्पीयाड की विशेष प्रश्न पुस्तिका एवं टेस्ट सीरीज को दिया। मेटर्स एडुसर्व में सत्र 2022-23 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी कोर्स के नये बैच 21 एवं 28 अप्रैल 2022 से शुरू हो रहे है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए छात्र 9569668800 पर संपर्क कर सकते हैं।



