
PATNA:- नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने किया फेशर पार्टी का भव्य आयोजन
पटना- 15 अप्रैल। इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस ब्रहमपुर न्यू-जगनपुरा में स्थित कॉलेज में नसिंग के A.N.M, G.N.M, B.Sc Nursing के छात्र-छात्राओं के द्वारा फेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्थान के चेयरमैन डा० उमा शंकर के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के निदेशक डा० रामचन्द्र साव के द्वारा किया गया। तथा प्राचार्या प्रिंसी मंडल एवं वरिष्ट शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया।
मंच संचालन डा० मयंक मिश्रा के द्वारा किया गया। जज के रूप में डा० जयेश कुमार,पल्लवी,शिवानी,डा० मनीष मिश्रा ने मिस्टर फेशर और मिस फेशर को चुना गया। कुछ छात्र-छात्राओं ने करोना वारियर ग्रुप. लेजी डांस ग्रुप एवं क्लासिकल डांस ग्रुप को सम्मानित किया गया। मिस फेशन के रूप में खुशी,रिसा,मुस्कान,अर्थना, अभिषेक,प्रिंस,साक्षी और मिस्टर फ्रेशर के रूप में रूप में सुरज, सनी,अभिषेक प्रिस, छितिज आदि बच्चों को पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में डांस, नाटक,गीत,शायरी आदि बच्चों के द्वारा पेश किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रथम स्थान डांस में अर्चना,सुमन रहे कविता में पुष्पा,ज्योति रहे,शायरी में सुधाकर,कामेडी में सुधाकर राजु, आयुष,अभिषेक,गौरव और आलोक तथा भोलेटियरल को भी मेडल प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 400 से ज्यादा बच्चों ने भागीदारी दिखाई।



