
हत्यारोपी कैदी की जेल में मौत, बंदियों में कोहराम
नवादा- 13 अप्रैल। हत्या के आरोप में गिरफ्तार बंदी की जेल में बुधवार को मौत हो गई। जिससे उसके परिजन के साथ ही जेल के कैदियों में हड़कंप मचा है। हाल में ही कैदी की मौत के जुर्म में कारा अधीक्षक अभिषेक कुमार पांडे का निलंबन करा दिया गया था।न्यायिक जांच रिपोर्ट आने के पूर्व जिला प्रशासन के रिपोर्ट पर अभिषेक पांडे को निलंबित किया गया था।
बताया गया कि हत्या के आरोप में रजौली थाना क्षेत्र के मरमो गांव के रहने वाले भूरावण सिंह के 40 वर्षीय पुत्र भोला सिंह की मौत जेल में हो गई। जब कि जेल अधिकारी इलाज के दौरान मौत की बात कह रहे हैं।
जेल सुपरिटेंडेंट अजीत कुमार ने बताया है कि कैदी 27 तारीख से जेल में बंद था। 9 दिन पूर्व नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज चल रहा था। भोला सिंह की लीवर में प्रॉब्लम था। डॉक्टर की ओर से उसका बेहतर इलाज किया जा रहा था। लेकिन अचानक बुधवार को मौत हो गई। मौत होने के बाद जेल प्रशासन इनके द्वारा मृतक के परिवार को सूचना दी गई।
वहीं मौके पर पहुंचे परिजन ने बताया कि तबीयत इनकी पहले भी खराब थी। 2011 में जमीनी विवाद में भोला सिंह जो झारखंड के रहने वाले थे ।मारपीट के दौरान उनकी मौत हो गई थी। उसी हत्या के आरोप में 30 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें काफी दिनों से भोला फरार चल रहे थे। जेल प्रशासन के द्वारा तबीयत खराब होने की सूचना भी दी गई थी। जिसके बाद सदर अस्पताल में भोला सिंह की बेहतर इलाज की जा रही थी। उसी क्रम में अचानक भोला सिंह की मौत हो गई। जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिवार को सौंप दिया गया है। न्यायिक हिरासत में मौत के मामले में न्यायिक जांच कराई जाती है।



