
PATNA:- मेंटर्स एडुसर्व के बाज़ार समीति ब्रांच में नया सत्र शुरू
पटना- 13 अप्रैल। राज्य के विभिन्न हिस्से से आकर बाजार समिति और आसपास रहनेवाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्वोत्तर भारत के अग्रणी कोचिंग संस्थान मेंटर्स एडुसर्व के बाज़ार समीति ब्रांच में नए सत्र का शुभारंभ हो गया है। संस्थान के निदेशक आनंद कुमार जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में किया नये सत्र शुभारंभ की घोषणा। अब यहां जेईई एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी नए सत्र में नामांकन ले सकते हैं।
इस अवसर पर श्री जायसवाल ने कहा कि हिंदी भाषी विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी में आने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए इस बार संस्थान ने विशेष व्यवस्था की है। हिन्दी माध्यम बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए स्पेशल बैच बनाया जाएगा। इस बैच में विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों की टीम मुख्यतः हिन्दी भाषा में पढ़ाएगी। विद्यार्थियों को जो असाइनमेंट और टेस्ट दिया जाएगा वह अंग्रेजी एवं हिन्दी दोनों भाषाओं में होंगी। इससे उन्हें तैयारी करने में सुगमता होगी।
श्री जायसवाल ने यह भी जानकारी दी कि कोविड के कारण देशव्यापी आर्थिक मंदी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा के लिए फीस में भी कुछ रियायत दी गई है। आईआईटी और मेडिकल की तैयारी करने के इच्छुक विद्यार्थी बाजार समिति ब्रांच में अधिक जानकारी ले सकते हैं। जितना जल्दी नामांकन लेंगे उतना फायदा होगा।
ग़ौरतलब है कि मेंटर्स एडुसर्व का बिहार और झारखंड में पांच ब्रांच और नौ स्टडी सेंटर्स हैं। यहां तैयारी करने वाले विद्यार्थियों में अब तक पच्चीस हज़ार जेईई और दस हज़ार मेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। इनमें पांच हज़ार बच्चों ने आईआईटी और बीस हज़ार ने एनआईटी तथा अन्य टॉप के संस्थानों में नामंकन पाया है। वहीं मेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनेवाले विद्यार्थियों ने देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में दाखिला पाया है। यह सिलसिला अनवरत चल रहा है।



