बिहार

राजद प्रदेश अध्यक्ष के बेटे अजीत ने थामा जदयू का दामन,कहा-राजद में कोई भविष्य नहीं

पटना- 12 अप्रैल। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे इंजीनियर अजीत सिंह ने मंगलवार को जदयू का दामन थाम लिया है। जदयू में शामिल होने के बाद अजीत सिंह ने राजद पर जोरदार प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजद में कोई भविष्य नहीं है वहां कार्यकर्ताओं को रोज जलील किया जाता है। जहां कार्यकर्ताओं की अनदेखी होगी और पूंजीपतियों को टिकट दी जाएगी वहां पार्टी गर्त में ही जाएगी। राजद नेताओं के बेटे अब जदयू में शामिल हो रहे है इसका कारण है कि वे अपने पिता को वहां जलील होते देखते हैं।

बिहार में मुख्य विपक्षी दल राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे इंजीनियर अजीत सिंह लालू प्रसाद यादव की जगह नीतीश कुमार से प्रभावित हैं। इसी प्रभाव का असर है कि वह अपने परिवार से बगावत कर आज जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गये हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की उपस्थिति में अजीत सिंह ने जदयू का दामन थाम लिया है।

जदयू की सदस्यता हासिल करने के बाद अजीत सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह,जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, तमाम नेतागण और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद प्रकट किया। अजीत सिंह ने कहा कि बिहार सम्राट अशोक की धरती है। इस गौरव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगे बढ़ा रहे हैं और भविष्य में यदि कोई इसे आगे बढ़ा सकता है तो वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी है। जिनके नेतृत्व में बिहार में विकास कार्य हो रहे हैं। इन तमाम जटिलताओं के बीच नीतीश कुमार के नेतृत्व समावेशी विकास हुआ है।

अजीत सिंह ने कहा कि लोग जानना चाहते हैं कि आखिर क्यों राजद छोड़ जदयू में लोग आना चाह रहे हैं। इसका कारण है कि राजद समर्पित कार्यकर्ताओं का कब्रगाह बन चुका है। धंधा कीजिए,बिजनेस कीजिये,ठेकेदारी कीजिए और चुनाव के वक्त अटैची लेकर राष्ट्रीय जनता दल के दफ्तर में पहुंच जाईए..वहां से टिकट लीजिए और सांसद,विधायक से लेकर एमएलसी बन जाइए। यह बात सही है जिसे बिहार की जनता भी जानती है।

राजद एटूजेड पार्टी खुद को बताने के लिए प्रचार प्रसार में कर रही है। जबकि सच्चाई यह है कि ईब्लूएस का राजद ने खुल्लेआम विरोध किया था जो गैर राजनैतिक फैसला था।आम लोगों की दूरी राजद से पहले की तुलना बढ़ी है। आने वाले समय में राजद में कोई भविष्य नहीं है। अजीत सिंह ने कहा कि राजद में समर्पित कार्यकर्ताओं को रोज जलील किया जाता है। राजद नेता के सभी बेटे जदयू में शामिल हो रहे है इसका कारण यह है कि वे अपने पिता को जलील होते देखते है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button