
MADHUBANI:- रिश्वत मामले में जनसेवक अरुण झा निलंबित
मधुबनी-12 अप्रैल। जिलाधिकारी अमित कुमार ने मंगलवार को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने पर रिश्वत लेने के आरोप में लदनियां प्रखंड के जनसेवक अरुण कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीएम ने अपने आदेश पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया है कि जिला पंचायत शाखा मधुबनी के पत्रांक-461 दिनांक-02 मार्च 22 के साथ संलग्न प्रखंड विकास पदाधिकारी लदनियां के पत्रांक-1093 दिनांक 24 नवंबर 21 जो कार्यपालक सहायक विकास कुमार एवं जनसेवक अरुण कुमार झा प्रखंड-लदनियां द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र निर्गत करने के बदले लाभुक से राशि वसूलने से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके आलोक में उक्त दोनों कर्मी से प्रखंड विकास पदाधिकारी लदनियां के पत्रांक-957 दिनांक 10 अगस्त 21 द्वारा स्पष्टीकरण मांग की गई।
बीडीओ लदनियां द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि श्री झा द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण स्वीकार्य नहीं है। श्री झा का संव्यवहार सरकारी सेवक एवं सरकारी सेवा आधार नियमावली के प्रतिकूल है। जिलाधिकारी ने अपने आदेश पत्र में जनसेवक अरुण कुमार झा को सरकारी सेवक नियमावली के तहत निलंबित करते हुए निलंबन अवधि में मुख्यालय बेनीपट्टी अनुमंडल निर्धारित कर दिया है।



