हेल्थ

MADHUBANI:- रहिका में RMP ग्रामीण चिकित्सक संगठन के जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन, मौके पर बोले संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुबोध, कहा- ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने में ग्रामीण चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका अहम

मधुबनी- 29 नवंबर। बिहार के मधुबनी जिला अंतर्गत रहिका प्रखंड मुख्यालय में ऑल इंडिया RMP ग्रामीण चिकित्सक संगठन (जनजीवक कल्याण संघम परिवार RMP) के जिला कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुबोध कुमार सिंह ने विधिवत रूप से फीता काटकर जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीण चिकित्सकों की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती, विस्तार तथा उनके हितों और अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत चिकित्सकों को एकजुट कर उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करना है। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में ग्रामीण चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संगठन उनके हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी सदस्यों से आपसी सहयोग, समर्पण और अनुशासन के साथ संगठन को आगे बढ़ाने की अपील की।

जिला अध्यक्ष डॉ. प्रवीर कुमार ने कहा कि मधुबनी में जिला कार्यालय की स्थापना संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस कार्यालय के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत सदस्यों को अपनी समस्याएं, सुझाव और विचार रखने के लिए एक स्थायी मंच उपलब्ध होगा। साथ ही संगठन की गतिविधियों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने में भी सहूलियत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि संगठन को पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड और जिला स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। इसके लिए सभी सदस्यों को एकजुट होकर संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। ग्रामीण चिकित्सकों से जुड़े मुद्दों को संबंधित मंचों तक पहुंचाने और उनके हितों के लिए सकारात्मक पहल करने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक डॉ. मनोज चौधरी ने जिला कार्यालय की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यालय संगठन के सदस्यों के बीच संपर्क, संवाद, बैठक और विचार-विमर्श का प्रमुख केंद्र बनेगा। इसके माध्यम से संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा सदस्यता और संगठन विस्तार के कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी।

समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला कार्यालय के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक सहयोग और संगठनात्मक एकता को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। रहिका में जिला कार्यालय का उद्घाटन संगठन के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। इससे मधुबनी जिले में संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलने तथा ग्रामीण चिकित्सकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद जताई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पार्षद उमर अंसारी उपस्थित थे। संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रवीर कुमार, कार्यालय अधीक्षक डॉ. मनोज चौधरी, डॉ. फिरोज आलम, डॉ. हम्जा अली, पटना कार्यालय से आए डॉ. निखिल कुमार सिंह, संगठन के प्रवक्ता दिवाकर कुमार, पटना महानगर अध्यक्ष रविशंकर कुमार, दरभंगा जिला अध्यक्ष गोविंद कुमार, पंकज बैरागी, संतोष मंडल, डॉ. रतन चौधरी, विपिन कुमार एवं धर्मेंद्र प्रभाकर सहित संगठन के कई पदाधिकारी, चिकित्सक और गणमान्य लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!