
मधुबनी में NIA की छापेमारी: 500 GB हार्ड डिस्क जब्त, आरोपी इजहार की पत्नी-पुत्र से घंटों पूछताछ के बाद PR बॉन्ड पर छोड़ा
मधुबनी- 25 नवंबर। मधुबनी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने पंडौल थाना क्षेत्र के सरिसब-पाही पंचायत अंतर्गत नवटोल गांव में छापेमारी कर आरोपी मो. इजहारुल हक उर्फ इजहार की पत्नी फिरोजा बेगम और पुत्र मो. उस्मान गनी से घंटों पूछताछ की। बुधवार सुबह करीब तीन बजे पुलिस के सहयोग से दोनों को उनके घर से पंडौल थाना लाया गया। लंबी पूछताछ के बाद दोनों के बयान दर्ज कर उन्हें पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। एनआईए टीम ने एक ब्लैक कलर की हार्ड डिस्क ड्राइव कमरा नंबर 2 के कंक्रीट वाले घर में CPU में, कार्टन बॉक्स में रखी हुई थी, बरामद की है। किसी और सामान के जब्त होने का उल्लेख नहीं है।
सदर डीएसपी ने बताया कि एनआईए ने उनसे कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की हैं। कार्रवाई के दौरान Search Conducting Officer भान्श्या भास्कर, ASP, NIA भोपाल, NIA टीम ASI शिवप्रताप सिंह, ASI अविनाश सिंह, CT राकेश वर्मा सभी NIA भोपाल, Lady Component SI मनीषा कुमारी, PS टाउन मधुबनी तथा गवाह हरीश कुमार, पुत्र – राम इकबाल प्रसाद, उम्र 51, Industry Extension Officer, जिला मधुबनी, रौशन कुमार, पुत्र – नवल किशोर महतो, उम्र 30, Labour Enforcement Officer, जिला मधुबनी उपस्थित थे।
अब NIA जब्त हार्ड डिस्क की फॉरेंसिक जांच करेगी। उसी से पता चलेगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होगी। फिलहाल NIA की ओर से इस केस को लेकर कोई विस्तृत प्रेस बयान जारी नहीं हुआ है।



