
MADHUBANI:- मौर्यन रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार
मधुबनी, 19 नवंबर। सकरी थानांतर्गत NH-27 स्थित मौर्यन रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की घटना में मधुबनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 2 अभियुक्तों
राहुल कुमार यादव व राजा यादव थाना-पंडौल को गिरफ्तार कर लिया है। 23 अक्टूबर को NH-27 पर स्थित मौर्यन रेस्टोरेंट के मैनेजर के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। इसको लेकर सकरी थाना में मामला दर्ज किया गया था। कांड को मैनेज करने के लिए अभियुक्त द्वारा आवेदक पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था, धमकी दी जा रही थी। इसी क्रम में 17 नवंबर को अभियुक्तों द्वारा मास्क लगाकर सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-27 पर स्थित मौर्यन रेस्टोरेंट में घुसकर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में रेस्टोरेंट संचालक द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर सकरी थाना में 19.11.2026 प्राथमिकी
दर्ज की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 एवं थानाध्यक्ष, सकरी को घटना में संलिप्त अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।
सघन छापामारी करते हुए घटना में संलिप्त 2 अभियुक्तों को पंडौल थानांतर्गत उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सामान को जब्त कर लिया गया है। कांड में संलिप्त शेष अन्य अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी एवं अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।



