
MADHUBANI:- अकशपुरा में नवाह महायज्ञ के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकली, जयकारों से गूंजा गांव
मधुबनी- 14 नवंबर। रहिका प्रखंड के अकशपुरा गांव में 14 नवंबर से शुरू श्री श्री 108 नवाह महायज्ञ को लेकर आज भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालु कलश लेकर गांव की परिक्रमा में शामिल हुए।

ढोल-नगाड़ा, हरिनाम संकीर्तन और जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। शोभायात्रा के बाद मंडप में कलश स्थापना के साथ महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ होगा। गांव में भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल है।

कलश शोभायात्रा में विधान पार्षद अनिल झा, पूर्व विधान परिषद सदस्य सुमन महासेठ, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीना देवी, पूर्व मुखिया गुणानन्द यादव, सीए सचिन झा, संजू देवी, महंत गोपाल जी, मुकेश सिंह, संजीव कुमार मिश्रा, वकील राय, अरुण झा, पीसी झा, राजेश कुमार झा, मोहन सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने महायज्ञ की सफलता की कामना की और ग्रामीणों को बधाई दी।
नवाह महायज्ञ समिति के सचिव विपिन कुमार झा ने बताया कि श्री श्री 108 नवाह महायज्ञ में नौ दिनों तक अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होगा। इस बार महायज्ञ को और भी भव्य रूप दिया गया है।
नवाह महायज्ञ के संचालन में समिति अध्यक्ष रमण चौधरी, नवाह मंडप प्रभारी पं. सुदर्शन झा, उपाध्यक्ष शिव कुमार झा, उपसचिव बैद्यनाथ झा, कोषाध्यक्ष गुड्डू कुमार झा, सहकोषाध्यक्ष प्रकाश झा, स्थान निरीक्षक शत्रुघ्न चौधरी, व्यवस्थापक पवन झा, उप व्यवस्थापक ललित झा, मंडप अध्यक्ष मंडल बिल्टू सहनी, रामवृक्ष सहनी, रामवृक्ष पासवान, बासुदेव सहनी, हरिनाथ सहनी, नरेश पासवान, रघुनि पासवान, छुटकू सहनी, सदस्य विमल झा, कुमारकांत झा, मदनमोहन झा, प्रियांशु झा, हिमांशु झा, हेमन्त झा, सत्यनारायण झा, मुकेश चौधरी, सत्यम चौधरी, कुणाल झा, अर्जुन कुमार झा, अनिल कुमार चौधरी सहित समस्त ग्रामीण जुटे हुए हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि नवाह महायज्ञ अकशपुरा की परंपरा और पहचान है। महायज्ञ में जात-पात से ऊपर उठकर पूरा गांव एक साथ जुटता है।



