
MADHUBANI: नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक 29 को, 8 अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा
मधुबनी- 27 अक्टूबर। नगर निगम मधुबनी की सशक्त स्थायी समिति की बैठक 29 अक्टूबर को बुलाई गई है। महापौर के पत्र के आलोक में नगर आयुक्त ने पत्र के माध्यम से सभी सदस्यों को बैठक की सूचना जारी की है। जारी पत्र के अनुसार, बैठक 29 अक्टूबर को अपराह्न 4:00 बजे महापौर के कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित होगी।
बैठक में 8 विचारणीय विषयों पर निर्णय लिया जाना है। जिसमें गत बैठक की सम्पुष्टि, दीपावली एवं छठ पर्व-त्यौहार की साफ-सफाई पर विचार वस्तु एवं सेवा कर विवरणी, स्रोत पर कर कटौती विवरणी, आयकर विवरणी, भविष्य निधि, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, हस्तलिखित रोकड़ बही, उपयोगिता प्रमाण-पत्र तैयारी* आदि कार्यों हेतु एजेंसी चयन के लिए रुचि की अभिव्यक्ति के प्रकाशन पर विचार, विवाह भवन की मरम्मत, आंतरिक सज्जा, उपस्कर आदि की प्रशासनिक स्वीकृति- 94 लाख 90 हजार पर चर्चा, नगर विकास एवं आवास विभाग की अधिसूचना संख्या 1769 दिनांक 05.09.2023 पर विचार, नगर निगम क्षेत्रांतर्गत खराब सड़क,सार्वजनिक पैदल पथ की मरम्मत पर विचार, विशेष शौचालय के नीचे स्थायी प्याऊ का निर्माण तथा नगर निगम क्षेत्र में आवश्यकतानुसार सबमर्सिबल अधिष्ठापन पर विचार शामिल है।



