
बिहार
CM सम्राट ने ‘संकल्प’ डैशबोर्ड और ‘समन्वय’ पोर्टल किया लॉन्च, 48 विभागों की परियोजनाओं की होगी एक क्लिक पर निगरानी
पटना- 13 अक्टूबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्य सचिवालय स्थित ‘संवाद’ सभागार में ‘संकल्प’ डैशबोर्ड एवं ‘समन्वय’ पोर्टल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सभी 48 विभागों के प्रमुख कार्यों एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध होगी। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होगी और कार्यों की प्रगति की निगरानी बेहतर ढंग से की जा सकेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्लेटफॉर्म के जरिए केंद्र सरकार से प्राप्त राशि, राष्ट्रीय रैंकिंग तथा समन्वय से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की प्रभावी निगरानी संभव होगी।



