
बिहार
मां सीता महिला विश्वविद्यालय पर फिलहाल अंतिम निर्णय नहीं: CM सम्राट
पटना- 10 अक्टूबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री संजय सिंह टाइगर को निर्देश दिया है कि इस प्रस्ताव पर सभी संबंधित हितधारकों के साथ विचार-विमर्श कर उनके सुझावों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही हितधारकों के साथ बैठक और विमर्श शुरू किया जाएगा।
प्रस्तावित विश्वविद्यालय को लेकर फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। सभी पक्षों के विचार और सुझावों पर मंथन के बाद ही इस पर अंतिम फैसला होगा।



