
BIHAR:- मुख्यमंत्री ने 1.08 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में 1237 करोड़ ट्रांसफर किए
पटना- 10 अक्टूबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से राशि का हस्तांतरण किया।
मुख्यमंत्री ने 1 करोड़ 8 लाख 36 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में सितंबर 2026 की पेंशन के रूप में 1,237.48 करोड़ रुपये भेजे। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 1,100 रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है। सितंबर माह में 93,835 नए लाभार्थी योजना से जुड़े हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार जरूरतमंद, बुजुर्ग, दिव्यांगजन, विधवा महिलाओं और वंचित वर्गों के सम्मान और आर्थिक सहारे के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि कोई भी पात्र वृद्धजन, दिव्यांगजन या विधवा बहन पेंशन से वंचित न रहे। इसके लिए पंचायत विकास दिवस और हेल्थ सर्वेक्षण के दौरान विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।



