
BIHAR:- जदयू नेता व स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के दरभंगा आगमन पर नजरे आलम ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया भव्य स्वागत
दरभंगा, 10 अक्टूबर। जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता सह स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के प्रथम दरभंगा आगमन पर जदयू नेता सह ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार, निशांत कुमार और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा की तस्वीरों से सुसज्जित आकर्षक फोटो फ्रेम भेंट किया।

इस अवसर पर नजरे आलम ने निशांत कुमार का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बिहार के विकास तथा जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, दरभंगा ग्रामीण के विधायक सह जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल सहित कई नेता एवं भारी संख्या र्कायकर्ता मौजुद थे।
गौरतलब है कि दरभंगा के एकमी घाट स्थित राज रिजॉर्ट में आयोजित जनसंवाद सभा में दरभंगा से शिक्षक एवं स्नातक प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं को सम्बोधित करने पहुंचे थे।



