
JDU जिलाध्यक्ष फूले भंडारी का निधन, मधुबनी जिले में शोक की लहर
मधुबनी 10 अक्टूबर। जनता दल यूनाइटेड मधुबनी के जिलाध्यक्ष श्री नारायण भंडारी उर्फ फूले भंडारी के निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे (हृदयाघात के बाद) उनका इलाज पटना के मेदांता अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
बेहद सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के धनी फूले भंडारी अपने सौम्य व्यवहार और सभी के साथ आत्मीय संबंधों के लिए जाने जाते थे। उनका सहज स्वभाव और लोगों के प्रति अपनापन ही उनकी अलग पहचान थी।
कुछ दिन पहले ही उनके दिशा-निर्देश में जिला जदयू कार्यालय में 2 अक्टूबर को होने वाले महिला महोत्सव और नीतीश संवाद को लेकर बैठक हुई थी। वे संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय थे। उनके असमय निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
उनके निधन पर पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ,जदयू व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष टिंकू कसेरा,जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा विक्रम शीला देवी,मिथलांचल संघर्ष समिति के अध्यक्ष इं. गौरीशंकर यादव, जदयू नेता नजरे आलम,रहिका सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव, कांग्रेस नेता विपिन कुमार झा, राजद नेता अमरेंद्र चौरसिया, समाजसेवी सुभाष यादव उर्फ हनुमानजी, पवन यादव, सुमन सिंह यादव, जदयू नेता अहमद हुसैन
सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त की है।



