
MADHUBANI:- विहिप के केंद्रीय सहमंत्री अरुण नेटकी का बसुआरा में भव्य स्वागत, बोले- गांव-गांव तक पहुंचे विहिप
मधुबनी- 10 अक्टूबर। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री अरुण नेटकी का बसुआरा श्री राधाकृष्ण ठाकुरबारी स्थान पर भव्य स्वागत किया गया।.कार्यक्रम की अध्यक्षता मठ मंदिर अर्चक प्रमुख उत्तर बिहार गोपाल सिंह ने की, जबकि नेतृत्व जिला मठ मंदिर प्रमुख प्रकाश मिश्रा ने किया।
बैठक में संगठन विस्तार, वैचारिक सुदृढ़ीकरण और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। केंद्रीय सहमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण और युवाओं को संस्कारित करने के लिए विहिप का गांव-गांव तक विस्तार जरूरी है। सभी एकजुट होकर समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में संगठन को स्थानीय स्तर पर और सशक्त बनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित के संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह, मंत्री जीवकांत झा, बजरंग दल संयोजक तरुण राठौड़, महंत विजय नारायण दास, नगर मंत्री गोनू यादव, उपासना प्रमुख राम जी राम, विद्यार्थी प्रमुख हर्षवर्धन कुमार, महंत शिव शंकर पांडेय, वैभव झा, रामा शंकर पांडये, श्याम यादव, राघव ठाकुर, पीयूष राजपूत, राजू यादव, संजू महतो, रंजन सुमन, आशीष मंडल, विक्रम कुमार, विक्की मंडल, राहुल राय, आनंद मंडल, सोनू कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



