
बिहार
SSB ने 33 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा, बाइक जब्त
मधुबनी – 10 अक्टूबर भारत-नेपाल सीमा पर 48वीं वाहिनी SSB ने 33 लीटर नेपाली शराब के साथ ललन कुमार महतो (26) नरसम को गिरफ्तार किया है।
‘D’ समवाय गंगौर के तहत सीमा चौकी अखराघाट की टीम अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 292/19 से 150 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में नेपाल की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को पकड़ा। कमांडेंट 48वीं वाहिनी ने कहा कि सीमा पर अवैध शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार खुफिया निगरानी और कार्रवाई जारी है।



