
दरभंगा से MLC प्रत्याशी डॉ मदन मोहन झा समेत कांग्रेस के पांच प्रत्याशियों ने किया नामांकन
पटना – 05 अक्टूबर। बिहार विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थित 5 उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया।
बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व विधान परिषद में दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सेवादल के प्रदेश चेयरमैन डॉ संजय यादव ने पर्चा भरा।
वहीं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पटना से डॉ असदुल्ला खान, दरभंगा से रजनीकांत पाठक और कोसी से मनोज जायसवाल ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया।
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ मदन मोहन झा और स्नातक क्षेत्र से रजनीकांत पाठक ने दरभंगा आयुक्त कार्यालय में नामांकन दाखिल किया।
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ संजय यादव ने गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति से आयुक्त कार्यालय तक जाकर नामांकन किया, जबकि पटना स्नातक से डॉ. असदुल्ला खान ने पर्चा भरा। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मनोज कुमार जायसवाल ने पूर्णिया आयुक्त कार्यालय में नामांकन किया।
पटना में नामांकन के दौरान मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन अजय पासवान, सेवादल प्रभारी अफरोज खान, पटना महानगर अध्यक्ष कुमार आशीष,चंदन सिंह, आशुतोष शर्मा,शशांक शेखर श्रीधर तिवारी, रुचि सिंह, बिपिन झा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
दरभंगा में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक और पूर्व विधायक कुमारी प्रतिमा दास, विधायक आबिदुर रहमान, डॉ स्नेहाशीष वर्धन, बीरेन्द्र कुमार, शीतलांबर झा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



