
MADHUBANI:- निगम क्षेत्र की जनता को दिलाएंगे भ्रष्टाचार से मुक्तिः महारान
मधुबनी-14 जनवरी। शहर के एक होटल में गणेश कुमार महरान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए गणेश कुमार महारान ने कहा मधुबनी नगर निगम की सभी नगर वासियों को मकर सक्रांति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने वर्तमान बिहार सरकार मुख्यमंत्री का हार्दिक अभिनंदन किया। क्योंकि मधुबनी नगर निगम में कई पंचायत को नगर निगम में सम्मिलित किया गया। इसी के खुशी में श्री महरान के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया। अब श्री महारान भी नगर निगम में ही आ गए। इसको लेकर बहुत खुशी और उल्लास से नगर निगम की चुनाव को लेकर तैयारी की बात की। उन्होने कहा कि मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता की हैसियत से नगर में व्याप्त भ्रष्टाचार बिचैलियों एवं व्यापक रूप से अतिक्रमण से त्रस्त जनता को मुक्ति दिलाने गरीब बच्चों को स्वस्थ एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा मिले शोषण मुक्त भयमुक्त माहौल मिले शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु स्वच्छ एवं सुंदर खेल का मैदान मिले। इसके लिए मैं सदा संघर्ष करता रहूंगा। तथा आगे भी मैं लोगों को जगाने का कार्य करता आ रहा हूं। मौके पर मो मुनाजिर,संतोष कुमार मो मुजीब उपस्थित थ



