बिहार

MADHUBANI:- पंडौल के भगवतीपुर में विहिप-बजरंग दल की बैठक, पंचायत समिति का गठन

मधुबनी- 29 सितंबर। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल पंडौल प्रखंड के भगवतीपुर पंचायत की बैठक श्री भगवती स्थान के प्रांगण में संपन्न हुई।.बैठक की अध्यक्षता बजरंग दल संयोजक तरुण राठौड़ ने की, जबकि नेतृत्व धर्म प्रसार प्रमुख मुकेश ठाकुर ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मठ-मंदिर अर्चक आयाम प्रमुख उत्तर बिहार गोपाल सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने संगठन विस्तार पर विशेष जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को योजनाबद्ध तरीके से विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के संगठनात्मक स्वरूप एवं कार्य पद्धति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन को पंचायत और वार्ड स्तर तक मजबूत करना है और मंदिर अर्चकों को जोड़ना प्राथमिकता है।

बैठक में सर्वसम्मति से नई पंचायत समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष प्रमोद यादव, उपाध्यक्ष विक्रम पासवान एवं चंदेश्वर राय, सह मंत्री जीवछ साह चुने गए। बैठक में मुख्य रूप से विहिप मंदिर अर्चक आयाम प्रमुख मधुबनी प्रकाश मिश्रा, नगर मंत्री गनु यादव, भगवतीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया रमन शर्मा, पीयूष रंजन, मनीष कुमार, विष्णु यादव, भोला पासवान, आशीष मंडल, वैभव झा, वीरेंद्र पासवान, राघव ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!