
बिहार
CM सम्राट ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण
पटना – 28 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली, सारण, पूर्वी चंपारण एवं गोपालगंज जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने डुमरिया घाट पर गंडक नदी के बढ़े हुए जलस्तर का स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों से अद्यतन स्थिति एवं राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाए, राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और प्रभावित लोगों तक आवश्यक सुविधाएं ससमय पहुंचाई जाएं।
उन्होंने जल संसाधन विभाग को तटबंधों की सतत निगरानी, आवश्यक सतर्कता एवं नाइट पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।



